फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innocent love overshadowed father pampering

Hathras News: पिता के लाड़-दुलार पर भारी पड़ा नादान उम्र का प्यार, कातिल बनी लाड़ली

Wed, 07 Jun 2023 04:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 07 Jun 2023 04:21 AM IST
सार

किशोरी 15 दिन पहले प्रेमी संग चली गई थी। लौटकर आने के बाद शिक्षक ने उसके प्रेमी  को पीटा था और अपनी बेटी से नहीं मिलने के लिए कहा था। घटना के समय घर पर शिक्षक और उनकी  बेटी  थे। घटना मकान की दूसरी मंजिल पर बने हाल में हुई।

विज्ञापन
Innocent love overshadowed father pampering
पिता पुत्री प्रतीकात्मक

विस्तार

जिस बेटी को शिक्षक ने बड़े प्यार से पाला था, वही उनकी कातिल बन गई। सरिये और चाकू से बेटी और उसके प्रेमी ने जिस तरह  से शिक्षक की  जान ली, हर कोई यही सवाल कर रहा था कि क्या बेटी को पिता पर जरा भी तरस नहीं आया। नादान उम्र के प्यार के लिए पिता ने बचपन से जो लाड़ दुलार किया, उसे एक पल में भुला दिया। हर कोई हत्या की आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को कोस रहा है।  

विज्ञापन


किशोरी 15 दिन पहले प्रेमी संग चली गई थी। लौटकर आने के बाद शिक्षक ने उसके प्रेमी  को पीटा था और अपनी बेटी से नहीं मिलने के लिए कहा था। घटना के समय घर पर शिक्षक और उनकी  बेटी  थे। घटना मकान की दूसरी मंजिल पर बने हाल में हुई। माना जा रहा है कि शिक्षक सो गए होंगे और इसी बीच बेटी का प्रेमी घर पर पहुंच गया। आंख खुलने पर दोनों ने शिक्षक को मार डाला। इसी बीच शिक्षक के पिता भी पौत्र के साथ घर लौट आए।दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद यह नेता बड़ी संख्या में थाना हाथरस गेट पहुंच गए।  दिनेश कुमार देशमुख, सूरज सिंह, केसी निराला, राजपाल सिंह पूनिया, विजय, राघवेंद्र चौधरी, पप्पू प्रकाश,योगेश कुमार आदि ने पुलिस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


पहली मंजिल पर पड़ा था रक्तरंजित शव
शव के गले व सिर पर चोट के निशान थे। मौके पर एक मूसल भी पड़ा था। शुरू में लग रहा था, मूसल से शिक्षक के ऊपर वार किया गया होगा। लेकिन शिक्षक के पिता ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो किशोरी के हाथ में सरिया था और उसके दोस्त के हाथ में चाकू। थाना हाथरस गेट प्रभारी  सतेंद्र सिंह राघव ने ने बताया कि  शिक्षक की हत्या चाकू से वार की गई है। चाकू से कई प्रहार किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के पुत्र पर भी जानलेवा हमला

मृतक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि मंगलवार को वह कोरियर लेने बाजार गए थे। जब वह लौटकर आए तो घर के दरवाजे बंद थे। गेट तोड़कर दोनों घर ने प्रवेश किया दोनों ने मकान के हॉल में देखा कि मृतक शिक्षक की बेटी व उसका प्रेमी सरियों व चाकू से लगातार वार कर रहे थे। शिक्षक के पुत्र ने शोर मचाया तो आरोपी प्रेमी ने उसे जान से मारने की नीयत से जमीन पर गिरा लिया और गला दबाने लगा। धक्का देकर उसे हटाया तो दोनों आरोपी उन्हें धक्का देकर फरार हो गए।

सदमे में आई शिक्षक की पत्नी बार-बार हो रही ती बेहोश
घटना से परिवार में कोहराम मचा है। शिक्षक चला गया और बेटी हत्या की आरोपी है। पत्नी घर पहुंची तो गहरे सदमे में चली गई। बार-बार वह बेहोश हो रही थी। रिश्तेदार और परिचित उन्हें दिलासा दे रहे थे।

पहले भी हो चुका है रिश्तों का कत्ल
हाथरस जिले में रिश्तों के कत्ल की यह पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी कई बार रिश्तों का कत्ल हो चुका है। पिछले कुछ सालों से इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। इससे पूर्व हाथरस जंक्शन में जहां पत्नी ने रिश्ते की बहन के साथ मिलकर सुपारी देकर ने पति की हत्या करा दी थी। वहीं, मुरसान के एक गांव में बुजुर्ग दादी की हत्या में उसकी नातिन की संलिप्तता उजागर हुई थी। इस तरह के और भी कई मामले सामने आते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed