फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innocent children wrote a letter to PM, CM to get rid of salt water

मासूम बच्चों ने खारे पानी से मुक्ति के लिए पीएम, सीएम को लिखा खत

Mon, 14 Jun 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Innocent children wrote a letter to PM, CM to get rid of salt water
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला मया में पिछले कई वर्षों से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आज तक इससे निजात नहीं मिली है। गांव के लोगों ने इसे लेकर आंदोलन भी किया था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने इस समस्या के निदान के लिए बजट भी जारी कर दिया, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है।
नगला मया की जन कल्याण समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने गांव में कई बार इस समस्या को लेकर क्रमिक अनशन भी किया था। अब गांव के मासूम बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मीठे पानी के लिए पेयजल योजना की मंजूरी के बावजूद जल निगम के अधिकारियों ने इस पर काम नहीं कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी निकुंज ने अपने पिता चंद्रपाल सिंह के माध्यम से पीएम व सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि पिछले वर्ष अगस्त में इस पेयजल योजना को मंजूरी मिली थी मगर प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता से अब तक इसका काम पूरा नहीं हो सका है। जिस क्षेत्र से होकर इस परियोजना की पाइप लाइन निकलेगी, वहां जुलाई में धान की खेती शुरू हो जाएगी। चंद्रपाल सिंह ने कहा है एक बार धान की खेती का कार्य शुरू होने के बाद पांच माह तक कोई भी परियोजना संबंधी काम नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब भी वह इस संबंध में शिकायत लेकर डीएम के पास जाते हैं तो उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें मिलने नहीं देते। अब ऐसे में उनकी पुकार कौन सुनेगा। मासूम बच्चों ने पीएम व सीएम से सवाल किया है कि उन जैसे हजारों मासूम बच्चों का भविष्य खारे पानी की समस्या से निजात के लिए लड़ते हुए बीत जाएगा। उनके माता-पिता गांव से तीन किलोमीटर दूर लगे नल से पानी भरने जाते हैं। वहां सुबह से ही काफी भीड़ जमा हो जाती है। कोरोना काल में भीड़ की वजह से संक्रमण का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed