फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innocent child dies after falling into the drain

भुजा घर का चिराग: परिजन काट रहे गेहूं, खेलते हुए मासूम के रजबहा में गिरने से हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sat, 28 Mar 2026 11:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 28 Mar 2026 11:40 AM IST
सार

परिवार वाले गेहूं की फसल काट रहे थे। पास में ही बच्चे खेल रहे थे। एक मासूम खेलते-खेलते रजबहे के निकट पहुंच गया। उसका पैर फिसला और वह रहबहे के पानी में गिर गया।

विज्ञापन
Innocent child dies after falling into the drain
मृतक मासूम लव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में 28 मार्च की सुबह करीब आठ बजे तीन वर्षीय मासूम लव की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। घटना के वक्त मासूम के परिजन रजबहे के नजदीक खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गांव करैया निवासी प्रशांत और उनका परिवार शनिवार सुबह गेहूं की फसल काटने अपने खेतों पर गया था। उनके साथ उनका तीन वर्षीय पुत्र लव और उसके ही परिवार के दो बच्चे और गए थे। परिवार गेहूं काटने में लग गया और बच्चे खेतों में खेल रहे थे। लव अचानक खेतों के पास बह रहे रजबहे की पटरी पर पहुंच गया और पैर फिसलने से रजबहे के पानी में गिर पड़ा।
विज्ञापन


उसके साथ खेल रहे दोनों मासूम बच्चे वहीं खेलते रहे। उनको पता ही नहीं था कि उनका एक साथी रजबहे में डूब गया है। 15-20 मिनट बाद परिजनों को जब लव दिखाई नहीं दिया तो वह उसको खोजने लगे। उन्होंने देखा कि वह रजबहे के पानी में पड़ा हुआ है। वह उसे पानी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मौत की बात सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। प्रशांत के पांच वर्षीय पुत्री और तीन वर्षीय पुत्र थे। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि परिवार के अनुरोध पर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed