फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Innocent and teenager died in road accidents

Hathrah Accident: सड़क हादसों में मासूम और किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 04 Oct 2022 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2022 12:43 AM IST
सार

हाथरस में अलग-अलग सड़क हादसे में एक चार वर्षीय मासूम और एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Innocent and teenager died in road accidents
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर में अलग-अलग सड़क हादसे में एक चार वर्षीय मासूम और एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की शाम नगर के मोहल्ला गोसगंज निवासी कृष्णा (04) अपनी मां के सामने दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और लापरवाही से बाइक चलाते हुए कृष्णा को टक्कर मार दी। परिजन कृष्णा को नगर के निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन


रात भर इलाज चलने के बाद सोमवार की सुबह अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से पूरे मोहल्ले में कोहराम मच गया। प्रकरण को लेकर मृतक के पिता बौबी पुत्र भंवर पाल ने बाइक चालक प्रशांत पुत्र दुष्यंत उर्फ गौरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी दुर्घटना हाथरस रोड स्थित गांव जाऊ नहर पुल के पहले हुई। रविवार की शाम सात बजे नगर के मोहल्ला सराय उम्दाबेगम निवासी राजू राईन का पुत्र रेहान (16) मैक्स लोडर गाड़ी के टूल पर बैठ कर हाथरस से सब्जी खरीद कर वापस लौट रहा था।


नहर से पहले लोडर गाड़ी ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक किया तो ट्रैक्टर अगले पहियों पर खड़ा हो गया। इससे चालक का लोडर से कंट्रोल हट गया तथा लोडर इधर ऊधर लहराने लगा। इससे टूल पर बैठा राईन सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल उसे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed