{"_id":"6714471b3842b9a52b0bfc17","slug":"injured-mason-dies-under-suspicious-circumstances-hathras-news-c-57-1-sali1014-101690-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में घायल राजमिस्त्री ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में घायल राजमिस्त्री ने तोड़ा दम
Sun, 20 Oct 2024 05:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढड़ौली के माजरा गांव रामपुर नगला बंजारा में राज मिस्त्री का कार्य करने के लिए 11 दिन पहले गए गांव निजामतपुर निवासी राज मिस्त्री संदिग्ध हालात में घायल हो गए थे। अलीगढ़ के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव को लेकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
गांव निजामतपुर निवासी भूरा उर्फ भूरे (35) पुत्र कल्याण सिंह ठेके पर राजमिस्त्री का कार्य करते थे। परिजनों ने बताया कि भूरा गांव रामपुर नगला बंजारा में एक व्यक्ति के यहां निर्माणाधीन मकान पर काम करने गए थे। वह घायल अवस्था में सड़क किनारे मिले थे। परिजनों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान भूरा का कुछ लोगों से विवाद हो गया, जिसके बाद उन्हें मारपीट कर सड़क पर फेंका गया और दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि भूरा घर आते समय किसी से टकराकर घायल हो गया था। परिजन सूचना के बाद उसे उपचार के लिए भी ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।