{"_id":"611415da8ebc3e7592129a7f","slug":"information-given-about-hathras-legal-services-mobile-app-hathras-news-ali270486970","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विधिक सेवा मोबाइल एप के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विधिक सेवा मोबाइल एप के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला मीडियेशन सेंटर के मध्यस्थों के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विधिक सेवा मोबाइल एप और ई-पुस्तक कोविड-19 और राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय पर वार्ता की गई।
गोष्ठी में सचिव ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा कानूनी सेवा से जुड़े लीगल मोबाइल एप का उद्घाटन किया गया है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए सभी मध्यस्थों को लीगल मोबाइल एप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसकी जानकारी मीडियेशन के माध्यम से पक्षकारों को उपलब्ध कराया गया, जिससे जनता इसका लाभ प्राप्त कर सके।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा तैयार की गई ई-पुस्तक कोविड-19 के संबंध में कोरोना महामारी से बचाव के लिए दिए गए सुझावों के संबंध में जानकारी दी गई। सचिव ने 11 सितंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में सभी पक्षकारों को जानकारी दिए जाने के संबंध में बताया कि लोक अदालत में वाद का निस्तारण कराने से होने वाले लाभों को भी जनता को बताएं। संवाद