{"_id":"64b1a42e1da4c0576e04b2d8","slug":"inflation-of-vegetables-spoiled-the-taste-of-the-plate-hathras-news-c-56-1-sali1016-2212-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: टमाटर 190 और अदरक 400 रुपये किलो, सब्जियों की महंगाई ने बिगाड़ा थाली का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: टमाटर 190 और अदरक 400 रुपये किलो, सब्जियों की महंगाई ने बिगाड़ा थाली का स्वाद
Sat, 15 Jul 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:08 AM IST
सार
टमाटर 190 रुपये किलोग्राम पर पहुंच गया है तो अदरक 400 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। लगातार महंगाई के चलते थाली से सब्जियां गायब हो रही है। थाली का स्वाद बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
थाली में रखा भोजन
- फोटो : pixabay
विस्तार
लगातार बढ़ती गर्मी के बीच एकाएक बारिश होने और फिर से धूप निकलने से सब्जियों की फसल खराब हो गई और बाहर से भी सब्जियों की आमद प्रभावित हुई हैं। टमाटर 190 रुपये किलोग्राम पर पहुंच गया है तो अदरक 400 रुपये किलोग्राम बिक रहा है। लगातार महंगाई के चलते थाली से सब्जियां गायब हो रही है। थाली का स्वाद बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
बारिश के बाद धूप सब्जियों की फसल पर गहरा असर डाल रही है। सब्जी के दामों ने रसोई का गणित का बिगाड़ दिया है। अब लोग किलो के हिसाब से सब्जियां नहीं खरीद रहे हैं। यहां तक कि अब टमाटर भी महज 100 या 200 ग्राम लेकर जा रहे हैं। टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, प्याज, लहसुन के भावों ने लोगों को सोचने पर मजबूर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अभी सब्जियों के दामों में और इजाफा आएगा।
विज्ञापन
सब्जियों के रेटों में इस मौसम में तेजी से उछाल आया है। अब तक बस प्रतिदिन के हिसाब से ही थोड़ी ही सब्जी खरीद जा रही है। -धनीश कुमार, ग्राहक
विज्ञापन
बाजार में सब्जियों की आवक भी बहुत कम हो गई है। अब मौसम की वजह से सब्जियों का स्टॉक भी नहीं रखा जा रहा है। ग्राहक भी जरुरत के अनुसार सब्जी खरीद रहा है। -मोनू, दुकानदार
सोशल मीडिया पर छाया टमाटर
इन्स्टाग्राम रील्स और फेसबुक वीडियो में भी टमाटर जमकर छाया हुआ है। लोग टमाटर को गहने सा तिजोरी में सुरक्षित रखने जैसे वीडियो बना रहे हैं। कोई टमाटर की माला पहनकर सम्मान कर रहा तो कोई शादी के उपहार में टमाटर भेंट करते हुए नज़र आ रहा है।
सब्जियों के दाम (दाम रुपये प्रतिकिलोग्राम में)
टमाटर
हरा धनियां
हरी मिर्च
अदरक - 390
नींबू
गोभी
पत्ता गोभी
अरबी
तोरई -35
बैंगन -40
करेला
भिन्डी