{"_id":"67b78e46c0ed1f20ae006546","slug":"indoor-sports-facilities-will-be-available-in-the-stadium-for-rs-350-crore-hathras-news-c-56-1-sali1016-127369-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्टेडियम में 3.50 करोड़ से मिलेंगी इंडोर खेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्टेडियम में 3.50 करोड़ से मिलेंगी इंडोर खेल सुविधाएं
Fri, 21 Feb 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
जिले में युवाओं को जल्द ही इंडोर खेलों के लिए बेहतरीन सुविधा मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत खेल स्टेडियम में इंडोर स्पोर्ट्स फैसिलिटी के लिए 3.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर शासन ने अंतिम मुहर लगा दी है।
वित्तीय स्वीकृति के मिलने के बाद शासन की ओर से पूर्ण आगणन मांगा गया है, जिससे नामित संस्था को बजट जारी किया जा सके। इस धनराशि से जिले में खेल सुविधाओं में जल्द इजाफा होगा। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में सीएनडीएस को नामित किया गया है। इस लेकर डीपीआर तत्काल शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में इंडोर खेल सुविधाओं की कमी लंबे समय से खिलाड़ियों को अखरती रही है। खेल स्टेडियम में इन सुविधाओं के विस्तार की मांग लगातार उठ रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के समक्ष भी यह मांग रखी गई। अब शासन ने स्टेडियम में इन सुविधाओं की उपलब्धता की स्वीकृति दे दी है। सुविधाएं मिलने के बाद इंडोर खेलों के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए जगह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।