फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   India has the ability to overcome many challenges: Dharmendra

भारत के पास कई चुनौतियों से पार पाने की क्षमता : धर्मेंद्र

Sat, 12 Aug 2023 11:53 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 12 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
India has the ability to overcome many challenges: Dharmendra
डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम को संबो​धित ​धित करते पदा​धिकारी।विज्ञ​प्ति - फोटो : samvad
भारत के पास कई चुनौतियों से पार पाने की क्षमता है और विश्व कठिनाइयों से दूर होने के लिए भारत की ओर देख रहा है। वसुधैव कुटुंबकम (विश्व एक परिवार है) विश्वास के साथ, भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा और विश्व में खुशी और शांति की आधारशिला रखेगा। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचारक धर्मेंद्र ने कहीं। वह विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा आयोजित अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन





डीआरबी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि पूर्व की परिस्थितियों के कारण भारत का कुछ भू भाग अलग हो गया। 1876 में अफगानिस्तान, 1904 में नेपाल, 1906 में भूटान, 1914 में तिब्बत, 1935 में श्रीलंका, 1937 में म्यांमार और फिर 1947 में पाकिस्तान हमसे अलग हुआ।
विज्ञापन




अधिकृत कश्मीर और 1962 में अक्साई चीन भारत से अलग हो गए। हिंदू धर्म के मंदिर ओर हमारी संस्कृति की झलक यहां आज भी दिखती है। वह दिन दूर नहीं, जब भारत फिर से अखंड भारत बनेगा। अध्यक्षता पंकज गुप्ता ने की और संचालन विद्यार्थी प्रमुख अनमोल अग्निहोत्री ने किया। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे परिसर मको पुष्प एवं रंगोली से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला प्रचारक मुनेंद्र, नगर प्रचारक अनमोल, विभाग सह कार्यवाह अजय, नगर संघ चालक डॉ. पीपी सिंह, नगर कार्यवाह भानु, सह नगर कार्यवाह टिंकू राणा, नगर सह विद्यार्थी प्रमुख तरुण, यशपाल भाटिया, अनिल शर्मा, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed