{"_id":"688531a7a28dc818ab091264","slug":"indecent-behaviour-with-lekhpal-on-samadhan-diwas-case-filed-hathras-news-c-56-1-sali1016-135086-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: समाधान दिवस में लेखपाल से अभद्रता, महिला सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: समाधान दिवस में लेखपाल से अभद्रता, महिला सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज
Sun, 27 Jul 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:21 AM IST
सार
समाधान दिवस में दो पक्ष जमीन के बंटवारे के विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। काफी देर तक दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों ने लेखपाल के साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
चंदपा कोतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली चंदपा पर 26 जुलाई को आयोजित थाना दिवस में कुछ लोगों पर लेखपाल के साथ अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को शांति भंग के तहत पाबंद किया है।
विज्ञापन
समाधान दिवस में गांव नगला दना के दो पक्ष जमीन के बंटवारे के विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। काफी देर तक पुलिस और राजस्व विभाग के लोगों ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान दोनों पक्षों ने लेखपाल योगेंद्र सिंह के साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष से राजकुमार, गणपति व कुसुमा देवी तथा दूसरे पक्ष से लोकेश उर्फ बंटी व मनोज को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन