{"_id":"60bbc3be8ebc3e03f66eef99","slug":"increase-the-labor-and-complete-the-work-of-digging-the-pond-in-a-week-sadabad-news-ali2648007191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर बढ़ाकर एक सप्ताह में पूरा करें तालाब खुदाई का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर बढ़ाकर एक सप्ताह में पूरा करें तालाब खुदाई का कार्य
विज्ञापन
तालाब का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विकास खंड सादाबाद के ग्राम पंचायत बरामई में मनरेगा के तहत कराई जा रही तालाब खुदाई कार्य और गांव एदलपुर में सादाबाद रजबहा के साफ-सफाई कार्य का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मजदूरों की संख्या बढ़ाने और तालाब खुदाई कार्य को जून के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
खंड विकास अधिकारी गरिमा खरे ने डीएम को बताया कि मनरेगा के तहत 71 मजदूर लगाए गए हैं, जिसमें से 36 पुरुष व 35 महिलाएं कार्य कर रही हैं। तालाब का क्षेत्रफल 3375 वर्ग मीटर है। इस पर डीएम ने मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जून के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। तालाब के आसपास अवैध कब्जे को हटाने एवं तालाब की मेड़ पर पौधे लगाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत एदलपुर में सादाबाद रजबहा की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। यहां खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 155 मजदूर सफाई कार्य पर तैनात किए गए हैं। रजबहे की लंबाई एदलपुर में 1300 मीटर, मडनई में 800 मीटर तथा मंस्या में 1500 मीटर है। ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह ने खारे पानी की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन
ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी से खारे पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम तथा सिंचाई विभाग को रजबहे में निरंतर पानी छोड़ने के संबंध में कार्य योजना तैयार करते हुए मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सादाबाद विपिन कुमार शिवहरे, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, एपीओ धीरज सिंह दीक्षित, टेक्निकल ऑफिसर प्रमोद कुमार, सचिव देवेंद्र कुमार, रोजगार सेवक बृजमोहन, प्रधान मुकेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।