{"_id":"69d5786a16aa8167a606653e","slug":"increase-in-skin-infection-patients-at-district-hospital-following-rain-hathras-news-c-56-1-hts1004-146900-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बारिश के बाद जिला अस्पताल में बढ़े त्वचा संक्रमण के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बारिश के बाद जिला अस्पताल में बढ़े त्वचा संक्रमण के मरीज
Wed, 08 Apr 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
- फोटो : Samvad
पिछले दिनों हुई बारिश और मौसम में आए बदलाव ने जनजीवन के साथ-साथ सेहत पर भी गहरा असर डाला है। बारिश के बाद उमस और नमी के कारण जिले में त्वचा संक्रमण के मामलों में उछाल आया है। सोमवार को बागला संयुक्त जिला अस्पताल में त्वचा रोग से संबंधित 262 मरीज पहुंचे। दोपहर दो बजे तक ओपीडी में 2826 मरीज पहुंचे। भारी भीड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल में सबसे बड़ी समस्या त्वचा रोग विशेषज्ञ का न होना है। त्वचा संक्रमण की समस्या लेकर आ रहे सैकड़ों मरीज विशेषज्ञों के अभाव में जनरल फिजिशियन के पास कतार लगाने पर मजबूर हैं। फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि बारिश के गंदे पानी और पसीने के कारण दाद, खाज, खुजली और फंगल इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। समय पर सही परामर्श न लेने के कारण रोग बिगड़ जाता है।
सर्दी-जुकाम और वायरल का भी वार
सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि मौसम में आए उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। फिजिशियन के ओपीडी कक्ष के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं। दोनों तरह के मरीज होने के कारण कक्ष संख्या 10 व 11 पर मरीजों का भारी दबाव रहा। वायरल फीवर के 181 मामले ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
-स्वच्छता का ध्यान रखें : बारिश के पानी में भीगने से बचें और गीले कपड़े न पहनें।
-साफ पानी पीएं : वायरल संक्रमण से बचने के लिए पानी उबालकर पीएं।
-खुद इलाज न करें : त्वचा संबंधी रोगों में बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी ट्यूब या क्रीम न लगाएं। यह संक्रमण को और गंभीर बना सकता है।
अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि हर मरीज को उचित परामर्श और दवाएं मिलें। त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं हैं, लेकिन फिजिशियन समुचित परामर्श दे रहे हैं। खुजली व फंगल इन्फेक्शन के मामले आ रहे हैं। त्वचा संबंधी दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस