{"_id":"5a2038f54f1c1ba7678bedbf","slug":"income-tax-raid-on-many-places-of-perfume-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्र कारोबारी के कई ठिकानों पर आयकर के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्र कारोबारी के कई ठिकानों पर आयकर के छापे
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
आयकर के छापे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग की कानपुर और आगरा की टीम ने टैक्स चोरी के शक में गुरुवार सुबह इत्र कारोबारी अवधेश कुमार सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। शहर की गिर्राज कॉलोनी और हसायन के बनवारीपुर में उनके आवासों और कारखाने पर आयकर विभाग के अधिकारी सुबह सात बजे से देर शाम खबर लिखे जाने तक जांच-पड़ताल में जुटे रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने इत्र व्यापारी के हाथरस के अलावा ओडिशा में भुवनेश्वर और बहरामपुर स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी की है।
कानपुर जोन के डीआई (डायरेक्टर ऑफ इन्वेस्टिगेशन) अमरेंद्र कुमार और आगरा शाखा की एडीआई वृंदा देसाई के अलावा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर संगीता यादव भी छापेमारी में मौजूद रहीं। आयकर विभाग के अधिकारियों ने सुबह सात बजे इत्र व्यापारी अवधेश कुमार सिंह के सभी ठिकानों पर एकसाथ छापा मारा। अधिकारियों ने छापेमारी से पहले स्थानीय पुलिस की भी मदद नहीं ली। टीम अपने साथ पैरामिलिट्री फोर्स लेकर आई और इत्र व्यापारी के तीनों ठिकानों को किले में बदल दिया गया।
छापेमारी के कुछ ही देर में यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। शहर के दूसरे व्यापारी इस कार्रवाई से सकते में आ गए और काफी देर तक हड़बड़ी में रहे। छापेमारी के दौरान किसी को भी घर और कारखाने के अंदर आने-जाने की अनुमति नहीं थी। पूरी गली के अंदर आवाजाही रोक दी गई। छापेमारी के दौरान इत्र व्यापारी और उनकी पत्नी की तबियत बिगड़ गई। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत सामान्य है। दोनों को गिर्राज कॉलोनी स्थित आवास में रखा गया है, जहां छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
मीडिया से भी अधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। हसायन के बनवारीपुर में मीडिया से रूबरू हुए एक अधिकारी ने केवल इतना ही बताया कि यह सर्वे नहीं है, बल्कि छापा है। आय और टैक्स से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। छापेमारी खत्म होने के बाद ही इस बारे में ज्यादा कुछ कहा जा सकता है।