फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Income tax department take details if amount suddenly came in the account

Hathras News: खाते में अचानक अधिक धनराशि हुई जमा, आयकर विभाग करेगा पूरा ब्योरा तलब

Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 09 Jun 2023 01:16 AM IST
सार

अब आरबीआई व आयकर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अचाकन धनराशि आने वाले खाताधारकों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। यदि किसी खाते में अधिक राशि जमा हुई तो आयकर विभाग द्वारा उसकी जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
Income tax department take details if amount suddenly came in the account
दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट - फोटो : social media

विस्तार

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा दो हजार रुपये का नोट वापस लेने के बाद बैंकों में राशि जमा करने में तेजी आई है। ऐसे में आयकर विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग बैंक खातों के ब्योरे पर पैनी नजर रख रहा है। अगर किसी खाताधारक के खाते में अचानक अधिक धनराशि आती है तो आयकर विभाग उसका पूरा ब्योरा तलब करेगा। विभाग आरबीआई से भी ऐसे खाताधारकों का ब्योरा जुटा रहा है।

विज्ञापन


बीते दिनों आरबीआई की ओर से दो हजार रुपये का नोट बाजार से वापस लेने का एलान किया गया है। इसके बाद बैंकों में दो हजार का नोट जमा करने वालों की भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान बैंकों में काफी राशि जमा भी हुई है।
विज्ञापन


अब आरबीआई व आयकर विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अचाकन धनराशि आने वाले खाताधारकों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। यदि किसी खाते में अधिक राशि जमा हुई तो आयकर विभाग द्वारा उसकी जानकारी ली जाएगी। लीड बैंक मैनेजर मुकेश कुमार का कहना है कि आरबीआई व आयकर विभाग सीधे डाटा पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed