Hathras News: दुकान से मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा, दो पकड़े, सात फोन बरामद
चोरों ने दुकान की पटिया हटाकर मोबाइल फोन चोरी कर लिये। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाथरस जंक्शन पुलिस ने दुकान से मोबाइल फोन चोरी की घटना का खुलासा किया है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से चोरी के सात मोबाईल फोन बरामद किए हैं।
विगत 12 अप्रैल को रिंकू पुत्र सुरेश बाबू निवासी ग्राम नगला बास थाना हाथरस जंक्शन ने तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि उसकी लाखनू तिराहा लाढपुर में रिंकू मोबाइल सेंटर के नाम से दुकान है । 10 अप्रैल को रात्रि में अज्ञात चोरों ने दुकान की पटिया हटाकर मोबाइल फोन चोरी कर लिये। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से मिली सूचना प्राप्त की। 8 मई को मोबाइल चोरी की घटना का सफल अनावरण कर दिया गया। दो अभियुक्तो को जलालपुर नहर पुल से गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से चोरी के सात मोबाईल फोन बरामद किए हैं । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
यह दोनों किए गिरफ्तार
- लखन प्रताप सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन
- चेतन सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन
ये मोबाइल हुए बरामद
- मोबाइल पोको कंपनी
- मोबाइल इनफिनिक्स कंपनी
- मोबाइल ओसम आई टेल कंपनी
- मोबाइल इनफिनिक्स कंपनी
- मोबाइल रेडमी कंपनी
- मोबाइल लावा कीपेट
- मोबाइल छोटा केचोडा कीपेड