{"_id":"5aad5dfd4f1c1ba8758b605c","slug":"in-the-rss-program-dr-mc-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में दिखे डॉ. एमसी गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में दिखे डॉ. एमसी गुप्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस के राष्ट्र चेतना कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश में शामिल हुए डॉ. एमसी गुप्ता बायें से दूसरे चश्मा व टोपी लगाए हुए।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद प्रतिनिधि मुकेश पौरुष की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए डॉ. एमसी गुप्ता शनिवार को आरएसएस के राष्ट्र चेतना कार्यक्रम में अलग ही अंदाज में नजर आए। सफेद शर्ट और खाकी पैंट के पूर्ण गणवेश में डॉ. एमसी गुप्ता को देखकर शहर में चर्चाएं शुरू हो गई। गौरतलब है कि भाजपा उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रही है।
पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान पर राष्ट्र चेतना कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सदस्यों का एकत्रीकरण करने के लिए किया गया था। बीते दिनों में संघ से जुड़े सभी अनुसांगिक संगठनों ने सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में लोगों को संघ से जोड़ने की कवायद की गई है। जोड़े गए सभी सदस्यों को पूर्ण गणवेश में शनिवार को आयोजित राष्ट्र चेतना कार्यक्रम में पहुंचने के लिए कहा गया था। कार्यक्रम में संघ और उससे जुड़े संगठनों जैसे भाजपा, विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान डॉ. एमसी गुप्ता को स्वयं सेवक के वेष में वहां नजर आए। संघ से जुड़े कई कार्यकर्ता डॉ. एमसी गुप्ता से बातचीत करते दिखे और हालचाल पूछते देखे गए।
मैं जब कक्षा छह में पढ़ता था। तभी से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हुआ हूं। यह पहली बार नहीं है, हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में जाता रहा हूं। आगरा तक कार्यक्रमों में शामिल होने गया हूं। इसमें नई बात क्या है।
विज्ञापन
-डॉ. एमसी गुप्ता
कार्यक्रम में करीब तीन हजार स्वयं सेवक पहुंचे थे। मैं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगा था। कौन आया या नहीं, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। डॉ. एमसी गुप्ता को कब शामिल किया गया, इसका भी मुझे पता नहीं है।
- उमेश, जिला प्रचारक, आरएसएस
डॉ. एमसी गुप्ता संघ के कार्यक्रमों में आते-जाते रहे हैं। जब मैं जिला कार्यवाह था, तब भी वे दक्षिणा कार्यक्रम में आते थे। वह काफी समय से संघ से जुड़े हुए हैं।
- रामवीर सिंह परमार, जिलाध्यक्ष, भाजपा