{"_id":"570939e04f1c1b6326c81161","slug":"in-rural-areas-open-game-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अंचल में नकल का खुला खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अंचल में नकल का खुला खेल
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। विवि की मुख्य परीक्षा का दौर शनिवार को भी जारी रहा। मुख्य परीक्षा के तहत जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर बीएससी, बीकॉम और बीए की परीक्षा हुई। परीक्षा में करीब 25 हजार परीक्षार्थियों ने सहभागिता की।
पहली पाली में बीएससी तृतीय वर्ष, बीकॉम तृतीय वर्ष, दूसरी पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष, बीए प्रथम वर्ष और तीसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष और बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा हुई। ग्रामीण परीक्षा केंद्रों पर नकल का बोलबाला रहा। नकल माफिया ने मॉडल और फोटो कॉपी के सहारे परीक्षार्थियों को जमकर नकल कराई। विवि के सचल दलों के नहीं आने का यह नकल माफिया बखूबी फायदा उठा रहे हैं। परीक्षा की तीनों पालियों में जमकर नकल का दौर जारी है। पीसी बागला महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की गणित की परीक्षा में 76, जूलॉजी की परीक्षा में 54 व बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा में 144 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। दूसरी पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा में 155, बीए प्रथम वर्ष की हिंदी की परीक्षा में 237 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित की परीक्षा में 82, जूलॉजी की परीक्षा में 72 तथा बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 143 परीक्षार्थियों ने सहभागिता की। इन परीक्षाओं के दौरान कुल 23 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।