{"_id":"5daca7e38ebc3e93dd490585","slug":"in-mursan-the-tirri-driver-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-hathras-news-ali2167871185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान में टिर्री चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी 18-01-22","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान में टिर्री चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी 18-01-22
विज्ञापन
ई-रिक्शा चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
करीब 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही ट्रेन, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव खोकिया निवासी एक युवक ने टिमरली फाटक के निकट ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। युवक ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था।
मुरसान क्षेत्र के गांव खोकिया निवासी महेश (30 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश ई रिक्शा चलाता था। वह सुबह 10 बजे अपने घर से चला आया था। दोपहर करीब एक बजे मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि युवक ट्रेन के आगे दौड़कर आया था। ट्रेन के पास आते ही वह रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही।
ट्रेन रुकने से मौके पर काफी लोग उसे देखने के लिए आए, लेकिन कोई उस समय उसकी पहचान नहीं कर सका। बाद में ट्रेन को रवाना किया गया। बाद में शव की शिनाख्त महेश के रूप में उसके परिजनोें ने की। मुरसान कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना है कि युवक की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।