{"_id":"579a51444f1c1bc06121f1e1","slug":"in-july-rainfall-records-were-broken","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में हुई बारिश का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में हुई बारिश का रिकॉर्ड टूटा
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
border
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल मानसून मेहरबान है। जुलाई में अगर बीते हफ्ते को छोड़ दिया जाए तो जमकर बारिश हुई है। अगर यूं ही मेहरबान रहा तो बारिश बीते सालों के बारिश के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। पिछले दस सालाें में इस बार जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इससे पहले साल 2011 की जुलाई में 390 एमएम बारिश हुई थी। इस बार अभी तक जुलाई में 400 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि महीने में अभी तीन दिन और बाकी हैं।
पहले जिले में बारिश का औसत आंकड़ा 750 मिलीमीटर के करीब था लेकिन बीते दशक में हुई कम बारिश के कारण अब यह आंकड़ा 600 मिलीमीटर तक आकर सिमट गया है। इस साल हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जुलाई में ही 400 मिलीमीटर के करीब बारिश हो चुकी है।
बारिश के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि इस बार बीते दस सालों में जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड कायम हो सकता है।
साल 2010 में जुलाई में 203 मिमी, साल 2011 में 390 मिमी, साल 2012 में 116 मिमी, 2013 में 110 मिमी और साल 2014 में 126 मिमी बारिश हुई थी। जबकि पिछले साल लगभग सूखे के हालात रहे और जुलाई में केवल 80 मिलीमीटर बारिश हो सकी।