फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In Hathras, the bull took the elderly businessman

हाथरस में सांड़ ने बुजुर्ग व्यापारी की ले ली जान

Tue, 27 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 27 Jun 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
In Hathras, the bull took the elderly businessman
वृद्ध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
आवारा पशुओं के आतंक से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शहर में सांड़ ने एक बुजुर्ग व्यापारी को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे से बुजुर्ग के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन सदमे की हालत में हैं।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के विद्यापति नगर नई बस्ती निवासी 85 वर्षीय महेश चंद्र अग्रवाल मंगलवार को दोपहर अपने घर से घंटाघर स्थित जनरल मर्चेंट की दुकान पर जा रहे थे। वह जब विजयनगर चौराहा श्याम की दुकान के निकट पहुंचे तो वहां आवारा सांड़ ने उन्हें सींग मारकर हवा में काफी ऊंचा उछाल दिया। वह जमीन पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी कई जगह से हड्डी टूट गईं। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी    मौत हो गई।
विज्ञापन


वृद्ध व्यापारी की मौत होने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। वृद्ध महेश चंद्र ऐसे पहले शख्स नहीं हैं, जो आवारा पशुओं का शिकार हुए हों। इससे पहले भी कई लोग आवारा पशुओं के मले से मौत के मुंह में समा चुके हैं। लोगों का कहना था कि मुरसान गेट सहित आसपास के क्षेत्रों में सांड़ का आतंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कई बार नगर पालिका अधिकारी व वन विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की है। आवारा सांड़ अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है।      
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed