फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In dispute over children, sticks and sticks were used between two parties

Hathras News: बच्चों के विवाद बड़ों तक पहुंचा, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, सात घायल

Sun, 31 Mar 2024 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 11:06 PM IST
सार

बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में बाद बच्चों के विवाद में बड़े भी आमने-सामने आ गए। लोगों में पहले गाली-गलौज हुई उसके बाद मारपीट हो गई।

विज्ञापन
In dispute over children, sticks and sticks were used between two parties
चंदपा कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसेन में 31 मार्च को बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंच गया। दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चुरसेन में सुबह बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में बाद बच्चों के विवाद में बड़े भी आमने-सामने आ गए। लोगों में पहले गाली-गलौज हुई उसके बाद मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलता देख लोग एकत्रित हो गए। जिसमें एक पक्ष से लियाकत अली, हुसैन, निजाकत व दूसरी पक्ष से फारुख, शाहरुख, अली हसन व साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर चंदपा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भेजा है। फारुख को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed