फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   In-charge medical officers will give notice

हाथरस: लापरवाही बरतने वाले प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दें नोटिस

Fri, 11 Sep 2020 11:35 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
In-charge medical officers will give notice
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर जिलाधिकारी के शिविर कार्यालय पर संबंधित अधिकारियों के साथ डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बैठक की। डीएम ने कहा कि जिले के ज्यादातर ब्लॉक में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आरटीपीसीआर नमूने नहीं लिए जा रहे हैं, जो कि बेहद आपत्तिजनक है।
उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेपी हॉस्पिटल सिकंदराराऊ के पीछे वाला गेट खुला हुआ है, जहां स्कूल है। बच्चों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन

डीएम ने एसीएमओ को निर्देश दिए कि हॉस्पिटल के पीछे वाले गेट की बैरिकेडिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि आवास-विकास कॉलोनी और टीचर्स कॉलोनी में कोरोना के ज्यादा मरीज निकल रहे हैं। उन्होेंने निर्देश दिए कि इन दोनों क्षेत्रों में सर्विलांस टीम द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed