फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   imposed in protest against the new vehicle accident law

Hathras: नये वाहन दुर्घटना कानून के विरोध में लगाया जाम, दोनों तरफ वाहनों की लगी कतार, यात्री परेशान

Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 12:31 AM IST
सार

पहले वाहन दुर्घटना में मौत होने पर आरोपी चालक को सात वर्ष के कारावास की सजा का प्रावधान था। उच्चतम न्यायालय के निर्णय में कि सात वर्ष की अवधि वाले मामलों में तत्काल जमानत मिलने से दोषी चालक जेल नहीं जा पाते थे। अब लोकसभा में इस कानून में संशोधन कर सम्भवत: 10 वर्ष की सजा तथा दस लाख रुपये जुर्माने के प्रावधान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
imposed in protest against the new vehicle accident law
जाम में फंसे ट्रक और परेशान होती जनता - फोटो : संवाद

विस्तार

नये वाहन दुर्घटना कानून के तहत दुर्घटना करने वाले वाहन चालक के खिलाफ सजा में कैद की अवधि बढ़ाने तथा मोटा जुर्माना लगाने के विरोध में 31 दिसंबर की प्रात: आठ बजे एटा एनएच 91 पर गांव उमरावुपर के पास ट्रक एवं अन्य वाहनों के चालकों ने दो जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयी। कड़कड़ाती ठंड में बसों में बैठे यात्री परेशान हो गए। दो घंटे बाद कोतवाली पुलिस द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करने के बाद जाम खोला गया। इसके बाद कासगंज रोड पर सरदला नाले के ऊपर से जा रहे बाईपास पर प्रात: दस बजे बजे पुन: जाम लगा दिया गया। इसे पुलिस ने तीस मिनट में खुलवा दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

 
बता दें कि पहले वाहन दुर्घटना में मौत होने पर आरोपी चालक को सात वर्ष के कारावास की सजा का प्रावधान था। उच्चतम न्यायालय के निर्णय में कि सात वर्ष की अवधि वाले मामलों में तत्काल जमानत मिलने से दोषी चालक जेल नहीं जा पाते थे। अब लोकसभा में इस कानून में संशोधन कर सम्भवत: 10 वर्ष की सजा तथा दस लाख रुपये जुर्माने के प्रावधान किया जा रहा है। इसे लेकर वाहन चालकों में रोष उत्पन्न हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर प्रात: काफी संख्या में ट्रक एवं अन्य वाहन चालकों ने गांव उमरावपुर के पास दोनों एनएच की लेन पर आड़े तिरछे ट्रक लगा कर जाम लगा दिया तथा नारेबाजी करने लगे। जाम लगते ही दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गयी। जाम में फंसी रोडवेज की बस में तथा छोटे चौपहिया वाहनों में बैठे लोग ठंड से परेशान हो गए। कोतवाल आशीष कुमार सिंह तत्काल मय फोर्स मौके पर पहुंच गये तथा समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया। यहां से जाम खुलने के बाद आगे कासगंज रोड पर सरदला नाले के ऊपर एनएच पर चालकों ने दोबारा जाम लगा दिया। यहां कोतवाली पुलिस का रोद्र रूप देख कर आधा घंटा बाद स्वत: जाम खुल गया। 

ट्रक चालक हरी सिंह निवासी मैनपुरी ने कहा कि हम जानबूझ कर दुर्घटना नहीं करते हैं। अब दुर्घटना के बाद सजा बढ़ने से काम करें या नहीं, यह सोचना पड़ेगा। डंपर चालक प्रेम सिंह ने कहा कि सामने वाले की असावधानी से से भी दुर्घटना हो तो बड़े वाहन को ही दोषी माना जाता है। इसके लिये  क्या नया कानून बनाने की आवश्यकता नहीं है। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जाम तो लगा लेकिन उसे खुलवा दिया गया। भविष्य में कानून को लेकर जाम न लगे इसका पूरा प्रयास किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed