Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Implement the strategy by making positive nutritional plan

रणनीति बनाकर लागू करें हौसला पोषण योजना

Sat, 22 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sat, 22 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Implement the strategy by making positive nutritional plan
कलेक्ट्रेट में बैठक करते विशेष सचिव राजीव रौतेला। - फोटो : अमर उजाला
विशेष सचिव राजीव रौतेला ने कुपोषण की रोकथाम के लिए जनपद की गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने को प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाने के बारे में अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज को कुपोषण के अभिशाप से मुक्ति दिलाने के लिए होसला पोषण योजना फीडिंग कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए समाजसेवियों से अपील की। इनमें ग्राम पंचायतों के प्रधानों, समस्त सदस्यों, प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, मातृ समिति की महिला सदस्य आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों से कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी से इस योजना को कार्यान्वित करें। जिले की जरूरतमंद गर्भवती महिलायें और कुपोषित बच्चे लाभांवित हो सकें। उन्होंने हौसला पोषण योजना के तहत दैनिक रूप से निर्धारित मानकों के अनुसार गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्म पकापकाया भोजन, आयरन की गोलियां, स्वास्थ्य पोषण के बारे में चिकित्सकों का परामर्श तथा अति कुपोषित बच्चों को भी दैनिक रूप से निर्धारित मानकों के अनुसार गर्म पकापकाया भोजन, खिलाने के अलावा उनकी वृद्धि की निगरानी, बच्चों की माताओं को स्वास्थ्य पोषण के बारे में परामर्श तथा टीकाकरण आदि की सेवायें मुहैया कराने के बारे में जिले में नामित 32 नोडल अधिकारियों, सभी सीडीपीओ और सुपरवाइजर से विस्तार से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पीसीडीएफ  के सामान्य प्रबंधक की गैरहाजिरी पर नाराजगी व्यक्त की। 
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मांग के अनुसार समय से दूध तथा घी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये पीसीडीएफ  के नोडल अधिकारी को सख्त हिदायत दी। रौतेला ने कुपोषित बच्चों को नार्मल स्थिति में लाने के लिये सभी राशन डीलर द्वारा सक्रिय सहयोग दिए जाने को डीएसओ को समुचित निर्देश दिए।


बैठक में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, डीआईओएस जेके मलिक, बीएसए रेखा सुमन, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामानंद गुप्ता, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम सहित सभी सीडीपीओ, सुपरवाइजर तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed