फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Immediate action on the appeal of the girls

कार्रवाई: मासूम बच्चियों ने लगाई डीएम साहब से गुहार, खंभे को सही करने दौड़े अफसर, ढीले तारों को कराया ठीक

Mon, 07 Sep 2026 09:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 07 Sep 2026 09:45 PM IST
सार

बिजली के खंभे में करंट को लेकर दो बच्चियों ने हाथरस डीएम से गुहार लगाई थी। जिसके बाद बिजली विभाग ने ट्रांसफॉर्मर और खंभे से चिंगारी निकलने की वजह बने ढीले तारों को कसकर दुरुस्त किया। साथ ही बारिश और नमी के दौरान खंभे में करंट उतरने का खतरा रोकने के लिए लोहे के पूरे खंभे को सुरक्षा की दृष्टि से प्लास्टिक से रैप कर दिया।

विज्ञापन
Immediate action on the appeal of the girls
बिजली के खंभे को प्लास्टिक कवर करते बिजली कर्मी - फोटो : विभाग

विस्तार

हाथरस के ढकपुरा रोड स्थित शिव मंदिर के बाहर बिजली खंभे में करंट उतरने और आग लगने की समस्या पर विद्युत विभाग ने तत्काल कार्रवाई की। रविवार को दो मासूम बच्चियों द्वारा जिलाधिकारी से हाथ जोड़कर गुहार लगाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी की इस खबर को अमर उजाला ने भी प्रकाशित किया। इसके बाद सोमवार सुबह विभागीय टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य कराया। विद्युत नगरीय वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने तड़के ही टेक्निकल टीम को ढकपुरा रोड की पुलिया के पास भेजा। टीम ने ट्रांसफॉर्मर और खंभे से चिंगारी निकलने की वजह बने ढीले तारों को कसकर दुरुस्त किया। 
विज्ञापन


साथ ही बारिश और नमी के दौरान खंभे में करंट उतरने का खतरा रोकने के लिए लोहे के पूरे खंभे को सुरक्षा की दृष्टि से प्लास्टिक से रैप कर दिया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि स्थानीय लोगों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed