{"_id":"5da0d0958ebc3e93d56cd10d","slug":"illegal-businessman-arrested-sasni-news-ali2159617122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों का अवैध कारोबारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों का अवैध कारोबारी गिरफ्तार
विज्ञापन
आतिशबाजी का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम को मिली सफलता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम विर्रा में छापा मारकर पटाखे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने देसी बम और पटाखोें का जखीरा बरामद किया है और एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार को फायर स्टेशन प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से अपराध नियंत्रण एवं अवैध पटाखों की बिक्री की रोकथाम के लिए गश्त पर थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम विर्रा के एक बाग में पीपल के पेड़ के नीचे अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं। सूचना पर ग्राम विर्रा में घेराबंदी कर बाग में पीपल के पेड़ के नीचे हो रहे पटाखों के अवैध निर्माण पर छापामारी की। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में उसने अपना नाम लालाराम पुत्र रामप्रसाद निवासी विर्रा बताया है। आरोपी के कब्जे से दो कार्टून बरामद हुए हैं, जिनमें 642 पटाखे के बंडल और 630 बड़े बम बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा है।