फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If the girl refused to marry, the commotion caused a furore

शादी से किया इनकार तो लड़की वालों ने काटा हंगामा

Wed, 02 Oct 2019 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
If the girl refused to marry, the commotion caused a furore
शादी से किया इंकार तो लड़की वालों ने काटा हंगामा
विज्ञापन

कस्बा हाथरस जंक्शन का मामला, पुलिस के सामने हुई दोनों पक्षों में सुलह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कस्बा हाथरस जंक्शन में शादी से मना करने पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के घर पर हंगामा किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। जहां पर उनमें सुलह हो गई।
कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवक की पांच साल पहले रेलवे में नौकरी लगी। युवक व सहपऊ क्षेत्र के एक रिश्तेदारी की बेटी के बीच काफी नजदीकी हो गई। जिस पर दोनों के परिजनों ने उनकी शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन अब लड़के ने लड़की को व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज में शादी करने से साफ मना कर दिया। आरोप है कि लड़का अब लड़की पक्ष से घर बनाने के लिए 10 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है।
विज्ञापन

इसके बिना शादी नहीं करने की बात कही है। इस बात से गुस्साए लड़की के परिवार के लोग हाथरस जंक्शन पहुंच गए और लड़के के घर पर हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसके बाद यहां पर इलाका पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को अपने साथ थाने लग गई। यहां पर काफी देर तक हुए विचार विमर्श के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर शादी न करने का निर्णय लिया और फिर अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed