{"_id":"6470d2b676dc9355a700ec83","slug":"if-officers-not-pick-up-cug-number-then-action-taken-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अफसरों ने सीयूजी नंबर नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई, आने वाली कॉल को रजिस्टर में करना होगा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अफसरों ने सीयूजी नंबर नहीं उठाया तो होगी कार्रवाई, आने वाली कॉल को रजिस्टर में करना होगा दर्ज
Fri, 26 May 2023 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 26 May 2023 09:57 PM IST
सार
यदि किसी कारणवश कोई अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं कर पाता है तो उस अधिकारी के स्थान पर कोई पूर्ण प्रशिक्षित कर्मी फोन रिसीव कर तुरंत फोन कॉल की जानकारी सम्बंधित अधिकारी को देगा। नंबर सहित इस कॉल को रजिस्टर में दर्ज करेगा।
विज्ञापन
सीयूजी नंबर प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन की ओर से दिए गए सीयूजी नंबरों पर आने वाली कॉल को नहीं उठना अफसरों को भारी पड़ सकता है। जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन में कॉल न उठाने की शिकायतें की गई है। जनप्रतिनिधियों ने शासन में शिकायत के माध्यम से कहा है कि अधिकारियों द्वारा उनके फोन नहीं उठाये जाते हैं और न ही उन्हें कॉल बैक की जाती है।
विज्ञापन
इसको लेकर शासन द्वारा संज्ञान लेने पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जनपद के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का फोन आवश्यक रूप से रिसीव करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि यदि किसी कारण वश कोई अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं कर पाता है तो उस अधिकारी के स्थान पर कोई पूर्ण प्रशिक्षित कर्मी फोन रिसीव कर तुरंत फोन कॉल की जानकारी सम्बंधित अधिकारी को देगा। नंबर सहित इस कॉल को रजिस्टर में दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी इन निर्देशों का अनुपालन नहीं करेगा तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन