फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If India is to become a Hindu nation then Hindus have to unite

Hathras News: भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो हिंदुओं को एकजुट होना होगा

Mon, 27 Feb 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 27 Feb 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
If India is to become a Hindu nation then Hindus have to unite
रविवार को विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में नवग्रह मंदिर पर हनुमान के छप्पन भोग लगाए गए। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गयाा।
विज्ञापन


इसमें नेपाल से आए हरिशरण दास महाराज ने कहा अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो सभी हिंदुओं को एकजुट होना होगा। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ने कहा कि हिंदुओं को अपने मस्तक पर तिलक लगाना चाहिए। अपने बच्चों को धार्मिक कार्य में अपने साथ ले जाना चाहिए। जिससे हमारे बच्चे हिंदू संस्कृति को सीखें।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी हरिशरण दास महाराज, अरुण सिंह साधु राष्ट्रीय महामंत्री, मथुरा दास महाराज, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ निशा चौहान, ब्रज संभाग प्रभारी, दिलीप पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार ,ब्रज संभाग अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ प्रेम सिंह यादव रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता गुंजा शर्मा ने की। मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज संभाग प्रभारी दिलीप पचौरी ने कहा हमें प्रत्येक मंदिर पर जाकर हनुमान चालीसा रामायण की चौपाई सुंदरकांड का पाठ इत्यादि धार्मिक कार्यों को करना चाहिए। जिससे सभी हिंदू एकजुट हो। अधिवक्ता प्रकोष्ठ ब्रज संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह ने रामायण की चौपाई सुना कर माहौल को धर्ममय बना दिया।


कार्यक्रम में संयोजक जिला महामंत्री अजय प्रधान, राजकुमार पाठक आशीष कौशिक एड, विशाल वार्ष्णेय, राजेश शर्मा, प्रदीप चौधरी, प्रशांत प्रताप सिंह, दीपक यादव, ललित चौधरी आदि थे। कार्यक्रम का संचालन मनोज द्विवेदी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed