{"_id":"631a2f407ed4833a3c5536f8","slug":"if-daughter-will-read-society-and-country-will-go-ahead-hathras-news-ali299942548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पढ़ेगी तो समाज व देश आगे बढ़ेंगे : शरद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी पढ़ेगी तो समाज व देश आगे बढ़ेंगे : शरद
विज्ञापन
मेला पंडाल में आयोजित बेटी बचाओ कार्यक्रम के दौरान एक बच्ची को दुलारती सदर विधायक अंजुला माहौर।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
मेला श्रीदाऊजी महाराज के मेला पंडाल में बृहस्पतिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला माहौर मौजूद रहीं। विधायक ने कहा कि सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
आज के दौर में बेटियां हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। दुनिया के कई देशों में अपना नाम रोशन कर रही हैं। आज जिले में उच्च पदों पर महिला अधिकारी पदों को सुशोभित कर रही हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी कु. सीमा मौर्य ने अपने जीवन के बारे में बताया।
महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने सरकार द्वारा बेटियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्व हिंदू महासंघ के संभाग प्रभारी शरद प्रजापति ने कहा कि बेटी पढ़ेगी तो समाज व देश दोनों आगे बढ़ेंगे। जिला संयोजक ऊषा पाठक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बेटियां आगे बढ़ सकती हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि आज बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अपना नाम ऊंचा कर रही हैं।
विज्ञापन
सम्मेलन में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई विद्यालयों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा शैली शर्मा और सूरज भाई इंटर कॉलेज की छात्रा रितिक वार्ष्णेय ने प्राप्त किया। सुरजोबाई इंटर कॉलेज की छात्रा लक्ष्मी और डीएवी इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रामचंद्र इंटर कॉलेज की छात्रा दीप्ति शर्मा और सुरजोबाई इंटर कॉलेज की छात्रा करिश्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंचासीन अतिथियों ने हाईस्कूल व इंटर में अपने विद्यालयों की टॉपर बेटियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संयोजक शालिनी पाठक ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन रेनू जैन और राजकुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम में नंदनी देवी, अनु विमल, मीरा माहेश्वरी, पूनम शर्मा, राजकुमारी चौहान, संतोष जोशी, सोनिया नारंग, बबली सिंह, मनीषा, डौली गोस्वामी, प्रीति, रीता, सारिका आदि थीं।