फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   If a transport city is built, the city will get relief from traffic jams.

Hathras News: ट्रांसपोर्ट नगर बने तो शहर को मिले जाम से मुक्ति

Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 20 May 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
If a transport city is built, the city will get relief from traffic jams.
अमर उजाला की ओर से शहर के बुर्ज वाला कुआं स्थित स्पाइसी दावत रेस्टोरेंट में आयोजित संवाद में ट्रांसपोर्ट नगर की कमी का मुद्दा एक बार फिर प्रमुखता से उछला। व्यापारियों का कहना था कि ट्रांसपोर्ट नगर बनने से न केवल शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि कारोबारियों के माल की आवाजाही भी सुगम होगी। इसके लिए मजबूत पैरवी की जरूरत है।
विज्ञापन

संवाद में शहर के ट्रांसपोर्टर नवजोत शर्मा ने बताया कि करीब 27 सालों से जिले में ट्रांसपोर्ट नगर बनाए जाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यही कारण है कि आज तक ट्रांसपोर्ट नगर का प्रस्ताव सिर्फ फाइलों में घूम रहा है। ट्रांसपोर्टर रामकुमार गौड़ ने ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की मुहिम में अन्य व्यापारियों से भी सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट कारोबारी अमित बंसल ने कहा कि वर्तमान में 50 वर्ग गज जमीन के लिए उन्हें 30 हजार रुपये तक किराया देना पड़ रहा है। अगर ट्रांसपोर्ट नगर बन जाए तो उन्हें इस खर्चे से राहत मिलेगी। रंग कारोबारी अमित अग्रवाल ने शहर के फुटपाथों को सुधारने और इन पर वृहद पौधरोपण करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शहर की आव-ओ-हवा को स्वच्छ रखने के लिए हरियाली बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविकांत, आकाश भारद्वाज व मनमोहन ने भी फुटपाथों पर हरियाली और ट्रांसपोर्ट नगर की मांग का समर्थन किया। योगेंद्र शर्मा ने बताया कि रात में चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर अमर उजाला के अभियान का यह असर रहा कि कुछ चिकित्सक आपातकालीन सेवाएं देने के लिए आगे आए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने तक जिला अस्पताल में पूरी सुविधाएं दिए जाने की बात कही।
संजीव उपाध्याय ने कूड़ा उठवाने में लापरवाही का मुद्दा रखा। विजय वार्ष्णेय ने शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग उठाई। विपिन वार्ष्णेय ने शहर के बाजारों में जाम की समस्या को देखते हुए नो एंट्री का सख्ती से पालन कराने और ई-रिक्शा चालकों के आई कार्ड बनवाने पर जोर दिया। मनोज अग्रवाल राया वालों ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर तो कोई कार्रवाई नहीं करता, लेकिन नियमों का पालन करने वाले व्यापारियों पर जरूर कार्रवाई कर देता है। अजय राघव ने शहर के बाजारों में महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाने की आवश्यकता की बात कही।


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बॉक्स,,,,,,,,

होटल-रेस्टोरेंट के शौचालयों का प्रयोग करें महिलाएं

स्पाइसी दावत रेस्टोरेंट के संचालक व समाजसेवी योगा पंडित ने होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की ओर से आह्वान किया कि जब तक नगर पालिका की ओर से पिंक टॉयलेट का इंतजाम नहीं किया जाता, तब तक बाजारों में आने वाली महिलाएं सभी होटल व रेस्टोरेंट के शौचालय का प्रयोग कर सकती हैं। इसके लिए कोई मनाही नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed