{"_id":"57ab739d4f1c1b0445ee5186","slug":"i-remember-fortress-officers-finally-archeology","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर पुरातत्व अफसरों को आई किले की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर पुरातत्व अफसरों को आई किले की याद
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
दाऊजी मंदिर परिसर का निरीक्षण करते पुरातत्व विभाग के अधिकारी व एसडीएम सदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की तैयारियों को अब तेजी मिलेगी। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर की जर्जर स्थिति को भी अब दुरुस्त किया जाएगा। एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को मेला परिसर में होने वाले अन्य बडे़ जरूरी कार्यों से भी अवगत कराया।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना था कि बडे़ कार्यों के लिए समय लगेगा। पुरातत्व विभाग द्वारा मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पुरातत्व विभाग आगरा के सहायक निरीक्षक ओमप्रकाश माहौर, अमित कुमार कुलश्रेष्ठ, आरके सिंह ने दाऊजी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर के पुजारी ने मंदिर की रसोई, मुख्य और पीछे के जर्जर गेट, परिक्रमा मार्ग, खराब सबमर्सिबल और अन्य कार्यों के संबंध में अवगत कराया।
पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मेला से पूर्व इन कार्यों को पूर्ण करा दिया जाएगा। एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने कहा कि मेला परिसर व मेला पंडाल में जलभराव की समस्या रहती है। मेला परिसर में इंटरलॉकिंग के संबंध में भी अवगत कराया। इस पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना था कि मंदिर से संबंधित कार्य मेला से पूर्व करा दिए जाएंगे अन्य कार्यों के लिए समय लगेगा और प्रस्तावों को अग्रेसित किया जाएगा। निरीक्षण में पुरातत्व विभाग के हाथरस प्रभारी रमेश राजपूत सहित अन्य लोग साथ थे।