फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   husband, wife and son struck in lockdown, missing from three days

पति, पत्नी व दो बच्चे फंसे लॉकडाउन में, तीन दिन से नहीं मिल रही लोकेशन

Sat, 23 May 2020 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
husband, wife and son struck in lockdown, missing from three days
लापता दंपत्ती - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर का एक युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ अभी तक दिल्ली से वापस नहीं लौटा है और न ही उसकी कोई लोकेशन मिल रही है। इसे लेकर परिजन काफी चिंतित हैं। परिजनों के मुताबिक स्थानीय रूई की मंडी निवासी मनीष वार्ष्णेय पुत्र ब्रजकिशोर वार्ष्णेय की ससुराल उड़ीसा में है। वह अपनी पत्नी व दो बच्चों को लेने के लिए लॉकडाउन से पहले उड़ीसा गया था लेकिन लॉकडाउन में वह फंस गया।

उसके बाद जब ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ तो वह भुवनेश्वर से दिल्ली तक का टिकिट लेकर राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली तक आया। 20 मई की रात्रि से उसकी लोकेशन परिजनों को दिल्ली में मिली थी लेकिन इसके बाद परिजनों को इनकी लोकेशन नहीं मिल रही है और सभी चिंतित हैं। इसकी जानकारी डीएम हाथरस, डीएम एसपी के साथ-साथ रेल मंत्री तक को ट्विट कर दी जा चुकी है। भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय ने बताया कि इस ट्विट पर रेलमंत्री ने संज्ञान भी लिया और आरपीएफ ने यह जानकारी दी है कि इन सभी को तलाशा जा रहा है लेकिन अभी तक यह परिवार घर वापस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed