{"_id":"5b7c553d42c792462f5e9bb2","slug":"husband-slaps-woman-dies-during-treatment-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने मारा थप्पड़, आगरा में इलाज के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने मारा थप्पड़, आगरा में इलाज के दौरान महिला की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी के थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद महिला की हालत खराब हो गई। एक निजी अस्पताल से महिला को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, वहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन बाद में मायके व ससुराल पक्ष में कुछ लोगों ने सुलह करा दी, इसके बाद कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि मामले को लेकर खासी चर्चा रही।
बताया जा रहा है कि करीब सात दिन पहले इगलास रोड निवासी एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती भी कराया गया, लेकिन उसकी हालत और गंभीर हो गई। इस पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यहां पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी आ गए। आगरा के अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की दोपहर को शव घर पहुंचा तो मृतका के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया। लेकिन यहां पर मौजूद लोगों ने मामले को संभालते हुए भाई और मायके पक्ष के लोगों को समझाया। इस पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई और किसी भी प्रकार की पुलिस कार्यवाही न किए जाने की बात कही।
मौके पर पहुंचे एसआई घनेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला बीमार थी। जिसका इलाज आगरा में चला और इलाज के दौरान की उसकी मौत हो गई। अस्पताल में उसके मायके के लोग भी थे। कोई तहरीर आदि नहीं दी गई है।