{"_id":"6745f8188c056c9d2f043795","slug":"husband-sas-and-sasur-sent-to-jail-in-dowry-death-case-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता के फंदा लगाने के मामले में पति, सास-ससुर पकड़े, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता के फंदा लगाने के मामले में पति, सास-ससुर पकड़े, भेजे जेल
Tue, 26 Nov 2024 10:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:02 PM IST
सार
विवाहिता की शादी 2 वर्ष पूर्व पूर्व नरेंद्र के साथ हुई थी। बीती 11 सितंबर को गांव नरेंद्र काम पर गए थे। उनके माता-पिता भी खेतों में काम करने चले गए। इसके बाद उनकी पत्नी बबली ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी के गांव ममौता कला में बीती 11 सितंबर को विवाहिता द्वारा फंदा लगा जान देने के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मामले में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने और हत्या करने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पति, ससुर एवं सास को नामजद किया था। पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। जिसकी विवेचना सीओ सिटी कर रहे थे। 26 नवंबर को पुलिस ने पति नरेंद्र सिंह एवं ससुर रनवीर सिंह एवं सास को ममौता कलां से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया है। जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
मृतक विवाहिता की शादी 2 वर्ष पूर्व पूर्व नरेंद्र के साथ हुई थी। दंपती को एक वर्ष की बेटी भी है। बीती 11 सितंबर को गांव ममौता कला निवासी नरेंद्र कुमार काम पर गए थे। उनके माता-पिता भी खेतों में काम करने चले गए। इसके बाद 25 वर्षीय उनकी पत्नी बबली ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पति एवं सास ससुर घर लौटे तो देखा तो उनकी चीख निकल गई थी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने नव विवाहिता का शव फंदे से उतारा। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन