फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband returning after performing last rites of wife dies in accident

पत्नी का अंतिम संस्कार कर लौट रहे पति की हादसे में मौत

Tue, 15 Jun 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Husband returning after performing last rites of wife dies in accident
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

पत्नी को कंधा देकर लौट रहे एक व्यक्ति की रविवार की देर रात को राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराग डेयरी के निकट दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। दुघर्टना में कार के परखच्चे उड़ गए।
पुलिस एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की क्रेन मौके पर पहुंच गई। क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटवाया गया। समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, मूल रूप से थाना हाथरस जंक्शन के गांव धतरोई निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र जयपाल सिंह वर्तमान में थाना हाथरस गेट क्षेत्र की कृष्णा नगर कॉलोनी में परिवार सहित रहते हैं। गाजियाबाद में लक्ष्मण सिंह की पत्नी नीता सिंह की रविवार को मौत हो गई थी। इस कारण लक्ष्मण सिंह अपने पुत्र हर्ष एवं पुत्री जामनी सेंगर को किराये की गाड़ी से लेकर पत्नी का अंतिम संस्कार करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की देर रात करीब एक बजे वह बच्चों सहित घर लौट रहे थे। सासनी के निकट राजमार्ग स्थित पराग डेयरी के निकट किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुघर्टना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से जख्मी लक्ष्मण सिंह व पुत्र हर्ष और उनकी पुत्री जामनी सेंगर के अलावा कार चालक दिगंबर सिंह को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया।

वहां उपचार के दौरान लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई है, जबकि चालक जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। लक्ष्मण सिंह के पुत्र एवं पुत्री का उपचार कराया जा रहा है। मृतक लक्ष्मण सिंह की पत्नी नीता सिंह करीब तीन माह से बीमार चल रहीं थीं। उनका उपचार गाजियाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार की सुबह अचानक उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed