फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   husband left his wife and say tripple talaq

तीन बार तलाक कहकर पत्नी को छोड़ा

Sat, 30 Nov 2019 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
husband left his wife and say tripple talaq
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव आरिफपुर भोगपुर निवासी महिला को मारपीट कर उसका पति मायके की दहलीज पर छोड़कर भाग गया। इस मामले में पीड़िता ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव निवासी रुखसार पुत्री अंसार खां ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसकी निकाह बबलू पुत्र काले खां निवासी गांव रामपुर थाना चंडौस के साथ 2016 में हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल में पति व जेठ मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। 16 सितंबर को उसका पति व ससुराल वाले शाम पांच बजे मारपीट कर उसे मायके के पास सड़क पर फेंककर भाग गए। जाते जाते मारपीट कर उसने तीन बार तलाक भी बोल दिया। उसने धमकी दी है कि तलाक दे दिया है अब अगर गांव रामपुर आई तो जान से मार देंगे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति बबलू, जेठ व मदीना पत्नी आसिक, जिठानी व उजमा पुत्री काले खां, ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed