फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband consumed poison after dispute with wife

Hathras News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया विषाक्त, अलीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Thu, 02 May 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 10:30 PM IST
सार

किसी बात को लेकर पति का पत्नी से विवाद हो गया। व्यक्ति ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Husband consumed poison after dispute with wife
शव प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में पत्नी से विवाद के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कस्बा मेंडू निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति का 30 मई की देर रात को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद इस व्यक्ति ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां 1 मई को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed