{"_id":"6633c69258de672dcb022bce","slug":"husband-consumed-poison-after-dispute-with-wife-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया विषाक्त, अलीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने खाया विषाक्त, अलीगढ़ में उपचार के दौरान तोड़ा दम
Thu, 02 May 2024 10:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 May 2024 10:30 PM IST
सार
किसी बात को लेकर पति का पत्नी से विवाद हो गया। व्यक्ति ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में पत्नी से विवाद के बाद पति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कस्बा मेंडू निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति का 30 मई की देर रात को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद इस व्यक्ति ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां 1 मई को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन