{"_id":"67827ae6875f0745580db0d9","slug":"husband-commits-suicide-after-quarrel-with-wife-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के सिर से उठा पिता का साया: झगड़े के बाद पत्नी घर छोड़कर गई, पति ने फंदे पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची के सिर से उठा पिता का साया: झगड़े के बाद पत्नी घर छोड़कर गई, पति ने फंदे पर लटक कर दी जान
Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:36 PM IST
सार
पति-पत्नी के बीच झगड़े ने बच्ची के सिर से पिता का साया ही उठा दिया। पत्नी झगड़ कर घर से गई और पति ने घर में फंदे पर लटक कर जान दे दी। पति के मौत की खबर सुनकर भी पत्नी नहीं आई।
विज्ञापन
पत्नी झगड़ कर गई और पति ने दे दी जान
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर के मोहल्ला नवीपुर में पत्नी से कहासुनी के बाद पति फंदे पर झूल गया। फंदे पर युवक का शव लटका देख परिजनोंं की चींख निकल गई। उनकी चीख- पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस के आने के बाद युवक के शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन
मोहल्ला नवीपुर निवासी सागर मजदूरी का काम करता था। उसकी ससुराल जनपद एटा के गांव सटीक में है। 10 जनवरी को पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने के बाद वह मजदूरी करने चला गया। पीछे उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। वह जब घर वापस लौटा और उसे पत्नी नहीं मिली तो उसने घर के अंदर फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
फंदे पर लटके शव को देखकर उसके परिजनों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सागर ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बच्ची को बिलखते छोड़ा है। बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। उसके भाई सनी ने बताया कि पत्नी को उसकी मौत की सूचना दी है, लेकिन वह अभी तक लौट कर नहीं आई है। पुलिस ने 11 जनवरी दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन