फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Husband accused of doing unnatural act

पति पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप

Sat, 10 Aug 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of doing unnatural act
पति पर लगाया अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में आरोप है कि उसकी शादी करीब दस साल पहले एक युवक के साथ हुई थी। उसका पति व ससुर उसे आए दिन शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते हैं। उसका पति शराब पीकर अप्राकृतिक कृत्य करता है।
उसके गहनों को भी शराब के लिए बेच दिया है और उसे छोडने की धमकी देता है। काफी समय से उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। पति व ससुर उसके पिता से 50 हजार रुपये की मांग करते रहते हैं, जिसकी सूचना उसने अपने भाई को फोन पर दी। जब उसका भाई आठ अगस्त की शाम चार बजे आया तो पति व ससुर आ गए और उसे गालियां देने लगे और 50 हजार रुपये मांगते हुए कहने लगे कि जब तक 50 हजार नहीं लाएगी। तब तक चैन से नहीं रहने देंगे।
विज्ञापन

इन लोगों ने एक राय होकर उसे व उसके भाई को बुरी तरह से लात घूसों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। पति ने जान से मारने की नीयत से रस्सी का फंदा गले में लगा दिया, लेकिन भाई ने बचा लिया। जान से मारने की धमकी दी है। मारपीट में उसके काफी गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed