फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hungry and thirsty cattle are drying up in the hot sun and falling ill

Hathras News: भूखे-प्यासे गोवंश तेज धूप में सूख कर बीमार हो रहे

Mon, 11 May 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 11 May 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Hungry and thirsty cattle are drying up in the hot sun and falling ill
गोशाला में धूप में बैठे गोवंश। संवाद
संरक्षण के दावों के बीच गोवंश की स्थिति नारकीय बनी हुई है। चारे के नाम पर उन्हें कूड़ा और गंदा पानी नसीब हो रहा है। गोवंश टिनशेड की छांव, पानी और चारे की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में कई गोवंश बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की 39 गोशालाओं में इन दिनों लगभग 12,500 गोवंश संरक्षित हैं, लेकिन इनकी देखरेख के लिए जिम्मेदार पशुपालन विभाग और स्थानीय निकाय अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय सिंह यादव ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों को अपनी गोशालाओं में पेयजल, चारे और टिनशेड की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है, जहां खामियां मिल रहीं हैं उन्हें तत्काल दूर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




1. खुटीपुरी : भगवान भरोसे गोवंश
इस गोशाला में जबरदस्त लापरवाही बरती जा रही है। यहां के 120 गोवंश चारा-पानी और इलाज के अभाव में बीमार हो रहे हैं। मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं मिला। बीते दिनों आई आंधी में टिनशेड उड़ने के बाद से गोवंश धूप में खड़े रहते हैं। केयरटेकर का मानदेय भी बकाया है।



2. पुन्नेर : खराब पंखे और प्यासे गोवंश
यहां 380 गोवंश हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं का अंबार है। पंखे खराब होने से गोवंश बेहाल हैं और छोटे गोवंशों के लिए पानी पीने की कोई अलग व्यवस्था नहीं है। टेंडर न होने के कारण हरे चारे का अभाव है और चिकित्सक भी दौरा नहीं करते।


3. कैलोरा : जलभराव और कीचड़
280 गोवंश वाली इस गोशाला का फर्श कच्चा है, जिससे बारिश में कीचड़ और जलभराव हो जाता है। चहारदीवारी न होने से जंगली जानवर गायों को क्षति पहुंचा रहे हैं। बिजली कटौती के कारण पानी की समस्या बनी रहती है और इलाज के अभाव में गोवंश बीमार हैं।


4. सिकंदराराऊ: पेड़ों की छांव और सूखा भूसा
नगर पालिका द्वारा संचालित इस केंद्र में 60 गोवंश हैं। यहां टिनशेड की कमी के कारण गायें पेड़ों के नीचे रहने को मजबूर हैं। आहार के नाम पर केवल सूखा भूसा दिया जा रहा है और पानी की टंकी भी जर्जर अवस्था में है।


5. दरकई : कागजों और जमीनी संख्या में अंतर
यहां कागजों पर 345 गोवंश दर्ज हैं, जबकि मौके पर लगभग 370 ही हैं। टिनशेड के नीचे पंखों की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे भीषण गर्मी में गोवंश की हालात खराब है। गोवंश भीषण गर्मी में बाहर धूप में रहने के लिए मजबूर हैं। यहां केयरटेकर स्टाफ की तैनाती है।

6. जलेसर रोड : कूड़ा चरता है गोवंश
सीवेज फार्म स्थित गोशाला में सफाई की कमी है। यहां 130 में से 30 गायें पास के कूड़े के ढेर से गंदगी खाने को मजबूर हैं। नौ में से केवल पांच केयरटेकर ही मौके पर मिले। चारे के नाम पर केवल पांच क्विंटल चरी ही उपलब्ध हो पा रही है।


7. पराग डेयरी : गंदा पानी और गोदाम खाली
जिले की सबसे बड़ी अस्थायी गोशाला (1265 गोवंश) होने के बावजूद यहां बदहाली है। पानी की हौदियां महीनों से साफ नहीं की गई हैं। चारे का गोदाम खाली पड़ा है। गोवंश केवल दानदाताओं द्वारा भेजे गए चारे या गंदे चारे को खाकर पेट भरने को मजबूर है।

गोशाला में धूप में बैठे गोवंश। संवाद

गोशाला में धूप में बैठे गोवंश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed