फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hundreds of students from Navodaya Vidyalaya got off on the road due to bad system

बदहाल व्यवस्था को लेकर नवोदय विद्यालय के सैकडों छात्र उतरे सड़क पर।

Wed, 24 Jul 2019 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of students from Navodaya Vidyalaya got off on the road due to bad system
अव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, चार घंटे तक किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय असगौली का मामला, एसडीएम के आश्वासन पर माने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली की बदहाल व्यवस्था से परेशान सैकड़ों छात्र बुधवार को सड़क पर उतर आए। छात्रों ने कासगंज मार्ग को चार घंटे तक जाम कर खूब उत्पाद मचाया। इस दौरान प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रों का कहना था कि प्राचार्य व विद्यालय प्रबंधक की लापरवाही की वजह से छात्रावास में तीन दिन से बिजली नहीं आई है। जिससे छात्र सो नहीं पाए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में आरओ खराब पड़ा है। क्लास रूम में पंखे नहीं है। बड़ा जनरेटर है लेकिन, चलता नहीं है। जिससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियां होती है। जिसको लेकर छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चार घंटे तक सड़क पर बवाल काटा। जिससे सड़क पर जाम लग गया। इस दौरान छात्राओं को छात्रावास में ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर असगौली के एसआई मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे लेकिन, छात्रों ने उन्हें खदेड़ दिया। छात्र डीएम को स्कूल में बुलाने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों को उग्र होते देख एसडीएम रामजी मिश्र ने मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझाया। उसके बाद जाकर मामला ठंडा हुआ। इस संबंध में प्रधानाचार्य डीपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वे 24 दिनों से स्कूल से बाहर हैं। वहीं, उप प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्य पर अन्य स्कूलों का भी चार्ज है। वे सप्ताह में दो-तीन दिन आती हैं और अपना काम कर चली जाती हैं। इस पर एसडीएम ने कहा कि छात्रों की मांग जायज है। जांच में उनकी मांगे सही पाई गई है। डीएम को इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय असगौली में लगभग साढ़े चार छात्र-छात्राएं हैं। एक जुलाई से नया सत्र प्रारंभ हुआ है। विद्यालय में अव्यवस्था की वजह से छात्रों को काफी परेशानियां होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed