फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hundreds of applications stuck on e-district portal...

Hathras News: ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर अटके सैकड़ों आवेदन...

Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of applications stuck on e-district portal...
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर तकनीकी समस्याओं के कारण जिले भर के करीब एक माह पहले आवेदन हुए प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। अधिकारियों की आख्या लगने के लिए लॉग-ईन पर एक माह पूर्व जारी हुए प्रमाण पत्रों के आवेदन नहीं खुल रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। एडीएम न्यायिक ने इसे लेकर राज्य समन्वयक सेंटर फॉर ई-गर्वनेंस को पत्र लिखा है।

पांच जनवरी से ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्या के चलते जिले भर में विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए आवेदकों को दर -दर भटकना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि करीब पांच दिन पहले ई डिस्ट्रक्टि पोर्टल को शुरू किया गया लेकिन इस पोर्टल पर पिछले माह विभिन्न माध्यमों से डाले गए प्रमाण पत्रों के आवेदन प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इस कारण उन प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर अधिकारी अपनी आख्या नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


सैकड़ों के संख्या में ऐसे प्रमाण पत्र लंबित पड़े हुए हैं।अब इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से शासन से पत्राचार शुरू कर दिया गया है। एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने पत्र के माध्यम से कहा है कि ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल पर कुछ तकनीकी समस्या के कारण यह पोर्टल पांच जनवरी 2023 से कार्य नहीं कर रहा है, जिसके कारण ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल से निर्गत होने वाले हैसियत प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पूर्व में प्राप्त आय, जाति एवं निवास आवेदन-पत्रों पर भी संबंधित अधिकारियों के लॉग-ईन में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




- एक महीने पहले डाले गए प्रमाण पत्र अभी तक पोर्टल पर जारी नहीं हुए हैं। आवेदनकर्ता रोज जनसेवा केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं। पोर्टल भी सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। - भास्कर शर्मा, केंद्र संचालक।

- बच्चों को कई तरीके के प्रतियोगी फॉर्म में भरने के लिए प्रमाण पत्रों की जरूरत पड़ रही है। पिछले एक महीने से पोर्टल पर डाले हुए प्रमाण पत्र अभी तक नहीं आए हैं। - अंकित अग्रवाल, केंद्र संचालक।


- करीब एक महीने पहले कई प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन किया था। अभी तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ है। कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। रोज वापस जाना पड़ता है। - पवन कुमार, आवेदक।

- प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहा हूं। पोर्टल बंद होने की जानकारी केंद्र संचालकों द्वारा दी जा रही है।
अमित सिसौदिया, आवेदक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed