फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HT line on LT, blows tool for millions in hathras

एलटी पर गिरी एचटी लाइन, लाखों के उपकरण फुंके

Tue, 20 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Tue, 20 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
HT line on LT, blows tool for millions in hathras
electricity demo pic
ओढ़पुरा बिजलीघर पर सोमवार की शाम विभागीय वर्कशॉप के सामने एचटी लाइन एलटी लाइन के ऊपर गिर गई। इस वजह से हाईडिल कॉलोनी के करीब 25 क्वार्टरों में रह रहे बिजली महकमे के ही अधिकारी कर्मचारियों के लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए। बिजली दफ्तर में भी कंप्यूटर आदि जलने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम करीब पांच बजे ओढ़पुरा बिजलीघर पर वर्कशॉप के सामने एचटी लाइन नीचे से गुुजर रही एलटी लाइन पर गिर गई। इस वजह से एलटी लाइन में हाईवॉल्टेज करंट दौड़ गया। चूंकि इस लाइन से निकट स्थित हाईडिल कॉलोनी रोशन होती थी, इसलिए हाईडिल कॉलोनी में बने मकानों में धमाके होना शुरू हो गए। किसी की टीबी फुकीं, तो किसी का कूलर। सीएफएल, बल्ब, फ्रिज आदि भी फुंक गए। कई लोगों के मीटर तक जल गए। अचानक हुए इस हादसे से काफी लोग भय से घर के बाहर भी निकल आए।
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाले बिजली अफसरों व कर्मियों ने तुरंत बिजली को बंद कराया, तब जाकर धमाका होना बंद हुए। काफी लोगों ने अपने मकानों में बिजली का मैन स्विच भी बंद कर दिया। इधर, बिजली दफ्तर में भी काफी नुकसान हुआ। दफ्तर में कई कंप्यूटर जल गए। बिजली बोर्ड में भी आग लग गई। सीएफएल, बल्ब आदि भी फुंक गए। नुकसान की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। एसडीओ कायम सिंह ने बताया कि उनका भी इस विद्युत हादसे में काफी नुकसान हुआ है। एसई प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि दफ्तर में भी सीएफएल, कंप्यूटर आदि जलने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed