फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   house roof demolished, five man safe

समामई में मकान की छत गिरने से बाल बाल बचे पांच लोग

Sat, 14 Mar 2020 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
house roof demolished, five man safe
छत गिरने से दबा सामान। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव समामई में शुक्रवार की रात को एक मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी, जिससे कमरे में सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। मलबा गिरने की आवाज काफी दूर तक सुनी गई, जिससे मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मलबे में दबे परिवार के लोगों को बाहर निकाला। इनको सकुशल देखकर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। हालांकि अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई भी पीड़ित के घर पर नहीं पहुंचा है।

छोटे लाल पुत्र करन सिंह निवासी समामई मजदूरी करके परिवार का पालन करते हैं। शुक्रवार की रात को रोजाना की तरह छोटेलाल, अपनी पत्नी, बेटी और दो बेटों के साथ मकान के अंदर कमरे में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक कमरे की छत भरभराकर गिर पड़ी। छत में लगे गार्डर आड़े-तिरछे खड़े हो गए। कमरे में रखा सामान भी मलबे में दब गया, जिसमें अनाज की टंकी, रजाई, बिस्तर एवं अन्य घरेलू उपयोग का सामान शामिल है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे तैसे मलबे के बीच से छोटेलाल, उनकी पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला। तब ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed