{"_id":"6a10c4762b391deb6509287f","slug":"house-listing-work-for-census-2027-begins-hathras-news-c-56-1-sali1016-148901-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जनगणना-2027 के लिए मकान सूचीकरण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जनगणना-2027 के लिए मकान सूचीकरण का कार्य शुरू
Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
जनगणना-2027 के तहत जिले में मकान सूचीकरण के कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी आवास से किया गया। पर्यवेक्षक दीपक जैन और प्रगणक अधिकारी रेणु गर्ग ने जिलाधिकारी अतुल वत्स की मौजूदगी में मकान संख्या अंकित कर कार्य की शुरुआत की।
डीएम ने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिले में 3069 प्रगणक और 472 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जिन नागरिकों ने स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे गणना अधिकारी के घर आने पर स्वयं जनरेट की गई आईडी उपलब्ध कराएं, ताकि सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
डीएम ने कहा कि जिन लोगों ने स्व-गणना नहीं की है, उनकी गणना प्रगणक अधिकारी द्वारा की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रगणक अधिकारियों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े शासन की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में अहम भूमिका निभाते हैं। जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला है।