फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   House collapses, woman along with newborn baby injured

Hathras News: भरभरा कर गिरा मकान, नवजात बच्ची सहित महिला घायल

Tue, 20 May 2025 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
House collapses, woman along with newborn baby injured
मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा में सोमवार की शाम करीब चार बजे एक मकान भरभरा कर गिर गया। इसमें एक महिला और उसकी नवजात बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



गांव में ओमप्रकाश के मकान की दीवारों में काफी समय से दरारें आई हुई हैं और मकान जर्जर हाल है। उनके चार बेटे प्रेमकुमार, तेजवीर, नहना और हरेंद्र अपने परिवार के साथ मकान के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। ये देवी जागरण करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम को चार बजे प्रेमकुमार की पत्नी श्रीदेवी और बच्ची नवजात बच्ची दिव्यांशी अपने कमरे में सो रही थी, तभी मकान का एक हिस्सा गिर गया। दोनों उसमें दब गई। बाकी लोग मकान के दूसरे हिस्से में होने के कारण बच गए और भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मलबे महिला व बच्ची को निकाला और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार का कहना है कि पीएमआवास योजना में घर बनवाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन उनका मकान नाम चयनित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed