{"_id":"69b5c299d64f9d05d70d9411","slug":"hotels-and-restaurants-on-the-verge-of-closure-kachori-and-bedai-carts-vanish-from-the-streets-hathras-news-c-56-1-hts1003-145825-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर, सड़कों से कचौड़ी-बेड़ई के ठेले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर, सड़कों से कचौड़ी-बेड़ई के ठेले गायब
Sun, 15 Mar 2026 01:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहर में बंद पड़ा ढाबा। संवाद
- फोटो : Samvad
जिले में व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने का असर अब होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। कई होटल और ढाबे बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं, जबकि शहर में सुबह लगने वाले कई कचौड़ी-बेड़ई और नाश्ते के कई ठेले भी इन दिनों नजर नहीं आ रहे हैं।
सुबह के समय शहर के विभिन्न चौराहों और बाजारों में लगने वाले कचौड़ी-बेडई और नाश्ते के ठेलों की संख्या भी काफी कम हो गई है। कुछ ढाबा संचालकों ने फिलहाल कोयले की भट्टियों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कारोबारियों का कहना है कि यदि जल्द ही व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो होटल और ढाबों का कारोबार और अधिक प्रभावित हो सकता है।
रेस्टोरेंट संचालक दक्ष अरोरा ने बताया कि हमारे पास सिलिंडर का जो स्टाक है, उससे काम चला रहे हैं। गैस की कमी के कारण हमने छोले भटूरे, पूड़ी, समोसे जैसे कई ऐसे आइटम, जिनमें बार-बार कढ़ाई का तेल गर्म करने के लिए गैस जलानी पड़ती थी, उन्हें बनाना बंद कर दिया है। यही कोशिश है कि जब तक स्थिति सामान्य न हो, सिलिंडर को अधिक से अधिक चलाया जाए।
विज्ञापन
ढाबा संचालक राहुल कुमार का कहना है कि हमने अब गैस का काम ही खत्म कर दिया है, कोयले की भट्ठी से काम चला रहे हैं, कुछ आइटम हैं जो गैस पर ही पक सकते हैं, उन्हें घर से तैयार कर के ला रहे हैं। अगर ज्यादा दिक्कत हुई तो कुछ दिन ढाबे को बंद करेंगे, इसके अलावा कोई चारा नहीं है।