फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hotel that spits on bread to bake operating banned

Hathras: थूक लगाकर रोटी सेंकने वाले होटल के संचालन पर लगाई रोक, बजरंग दल नेता ने कराई रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 Feb 2026 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 10:42 PM IST
सार

21 फरवरी को होटल का वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा ने होटल के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने होटल मालिक के बेटे के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी थी।

विज्ञापन
Hotel that spits on bread to bake operating banned
मधूगढी में निजाम होटल संचालक से जानकारी करते सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद

विस्तार

थूक लगाकर रोटियां सेंकने का मामला सामने के आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम 23 फरवरी को मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल पर पहुंची और प्रकरण की जांच की। टीम ने होटल के संचालन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


यह प्रकरण तूल पकड़ रहा है। विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कार्रवाई के लिए एसपी और ओसी कलक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। वहीं सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन हाथरस पहुंचे और होटल मालिक का समर्थन करते हुए इस चौथ मांगने का विवाद बताया।
विज्ञापन


21 फरवरी को होटल का वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा ने होटल के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने होटल मालिक के बेटे के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई कर दी थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की जांच में सामने आया कि होटल पर साफ-सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। इससे तैयार भोजन की गुणवत्ता पर भी टीम को संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय रणधीर सिंह ने बताया कि होटल मालिक को नोटिस दिया गया है, जब तक होटल पर व्यवस्थाएं नहीं सुधारी जाएंगी, तब तक होटल के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। लोगों को गुणवत्ता युक्त भोजन मिलना चाहिए। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।

सुमन ने लगाया पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप
सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन मधुगढ़ी स्थित होटल पर पहुंचे और होटल संचालक शहाबुद्दीन से मिले। उन्होंने कहा कि होटल संचालक के बेटे आसिफ पर चौथ मांगने के लिए कुछ युवकों ने हमला किया था। वीडियो डिलीट करने के नाम पर एक लाख रुपये मांगे गए थे। सुमन ने कहा कि आसिफ से हुई मारपीट के मामले में पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की। वार्ता के बाद सांसद ने सीओ सिटी से इस संबंध में बात की। इस पर सीओ ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस में 23 फरवरी को विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने डीएम के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच और होटल संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में आरोप लगाया है कि होटल में कार्यरत कर्मचारी ने भोजन बनाते समय आपत्तिजनक कृत्य किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने होटल प्रबंधन की संलिप्तता या लापरवाही की भी जांच कराने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र के अन्य होटल और ढाबों की भी औचक जांच कराने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के जिला सह सुरक्षा प्रमुख शिवम शर्मा,जिला सह मीडिया प्रभारी तरुण , नगर अध्यक्ष संजय गर्ग, नगर सह उपाध्यक्ष विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed